मुख्यपृष्ठनए समाचारआमने-सामने बाइकें टकराईं... दो लोगों की मौत, तीन जख्मी

आमने-सामने बाइकें टकराईं… दो लोगों की मौत, तीन जख्मी

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

यूपी के अवध क्षेत्र में स्थित सुल्तानपुर जिले में मंगलवार के दिन दुःखद हादसा हो गया। बल्दीराय थानान्तर्गत पूरे चंद्रिका मिश्र में नहर किनारे की सड़क पर दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। इन दोनों बाइको के चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। जिसके चलते एक बाइक चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक चालक सहित एक महिला व एक मासूम बच्चे को गंभीर चोट आई। जिन्हें फौरी तौर पर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सुल्तानपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
दोनों दुपहिया वाहनों में इतनी भीषण टक्कर हुई कि दोनों बाइक पर सवार लोग दूर जा गिरे। घायलों की चीत्कार सुनकर ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये भेजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। हताहतों की शिनाख्त हो गई है। अयोध्या निवासी सुरेशचंद्र मिश्र (४५) और अमेठी निवासी राम पटेसर (६५) की हादसे में मौत हो चुकी है घायलों में अमेठी निवासी तिलकराज और हिमांशी पाठक (१६) शामिल हैं।

अन्य समाचार