मुख्यपृष्ठग्लैमरबर्थडे स्पेशल: स्टारडम से परे विजय देवरकोंडा के समाजसेवी योगदान

बर्थडे स्पेशल: स्टारडम से परे विजय देवरकोंडा के समाजसेवी योगदान

हिमांशु राज

9 मई को अपना जन्मदिन मना रहे पैन इंडिया स्टार विजय देवरकोंडा ने फिल्मी दुनिया में ‘अर्जुन रेड्डी’ से ‘लाइगर’ तक की शानदार यात्रा के साथ समाज सेवा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। स्टारडम हासिल करने के बाद भी उन्होंने अपनी लोकप्रियता का उपयोग शिक्षा, कोविड राहत और जागरूकता जैसे क्षेत्रों में किया। सफलता के साथ आई जिम्मेदारी को निभाते हुए विजय ने साबित किया कि वे एक संवेदनशील इंसान भी हैं।

शादी के बाद 2026 में देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से तेलंगाना के थुम्मनपेट के 44 सरकारी स्कूलों में 9वीं-10वीं के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए वेल्लांकी संबासिवा राव मेमोरियल छात्रवृत्ति शुरू की, ताकि पैसों की कमी से पढ़ाई न रुके।

कोविड-19 महामारी के दौरान द देवरकोंडा फाउंडेशन ने 1.30 करोड़ रुपये देकर मिडिल क्लास फंड के तहत आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 17,000 से अधिक परिवारों को राशन, दवाइयां, चिकित्सा सहायता और युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर प्रदान किए। इस पहल ने हजारों जिंदगियों को सहारा दिया।

अप्रैल 2026 में उन्होंने ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से जूझ रहे बच्चों को घर बुलाकर उनके साथ समय बिताया, बातचीत की और समावेशिता को बढ़ावा दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना हुई।

हर साल 9 मई को ‘देवरकोंडा बर्थडे ट्रक’ के जरिए हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में फैंस और राहगीरों को मुफ्त आइसक्रीम बांटकर खुशियां फैलाते हैं। यह परंपरा 2018 से चली आ रही है।

शादी के बाद रश्मिका के साथ 200 फैंस के लिए विशेष लंच का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने खुद खाना परोसकर अपने प्रशंसकों से रिश्ते और मजबूत किए। आगामी फिल्मों में वे रणबाली, राउडी जनार्दन और वीडीएक्स शौर्युव में नजर आएंगे।

अन्य समाचार