मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा पार्षद ने की दुकान में तोड़फोड़ ... बोरीवली में बढ़ता भाजपा...

भाजपा पार्षद ने की दुकान में तोड़फोड़ … बोरीवली में बढ़ता भाजपा का गुंडा राज

सामना संवाददाता। मुंबई
मुबंई के बोरीवली इलाके में बीजेपी नगरसेविका पर दुकान में तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं। साथ ही उन पर मंदिर की मर्यादा भंग करने का भी आरोप लगाया गया है इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। दरअसल बोरीवली वेस्ट के वार्ड नंबर १५ की बीजेपी नगरसेविका जिज्ञासा निकुंज शाह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पार्षद एक प्राइवेट दुकान में जबरदस्ती घुसते और वहां का सामान फेंकने लग जाती हैं। हैरानी की बात यह है कि दुकान में मंदिर होने के बावजूद जिज्ञासा शाह और उनके साथी चप्पल पहनकर घुसे, जिसे लोग सनातन धर्म और धार्मिक मूल्यों का अपमान मान रहे हैं। चश्मदीदों और लोकल सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर ही साफ कर दिया था कि यह प्राइवेट प्रॉपर्टी है और वे तुरंत दखल नहीं देंगे। इसके बावजूद पार्षद ने कानून अपने हाथ में लिया, खुद दुकान में घुसीं और सामान सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया।
भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने चुप्पी साध ली, जिन्होंने ऑडियो-विजुअल सबूत होने के बावजूद अपनी पार्टी के पार्षद के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। सीनियर लीडरशिप की इस हिचकिचाहट को कई लोग कानून के राज के बजाय ‘गुंडों’ के सपोर्ट के तौरपर देख रहे हैं। जब चुने हुए प्रतिनिधि खुद धार्मिक भावनाओं का अपमान करते हैं और पुलिस की चेतावनियों को नजरअंदाज करके नागरिकों को परेशान करते हैं, तो जनता के भरोसे की नींव ही कमजोर हो जाती है।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने भी मौके पर यह स्पष्ट कर दिया था कि यह एक निजी संपत्ति है और वे इसके अंदर हस्तक्षेप नहीं करेंगे। इसके बावजूद, नगरसेविका ने कानून को हाथ में लेते हुए खुद दुकान के भीतर प्रवेश किया और सामान को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया।

अन्य समाचार