मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा कर रही है बदले की राजनीति! -रोहित पवार का आरोप

भाजपा कर रही है बदले की राजनीति! -रोहित पवार का आरोप

सामना संवाददाता / मुंबई
प्रवर्तन निदेशालय ने रोहित पवार की बारामती एग्रो कंपनी पर छापा मारा है। इस मामले पर राकांपा के विधायक रोहित पवार ने प्रेस कॉन्प्रâेंस कर टिप्पणी की है। पवार ने कहा कि हमने ईडी, सीबीआई के साथ सहयोग किया है। लेकिन, कुछ लोग बदले की राजनीति कर रहे हैं।’
गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें फडणवीस
रोहित पवार ने भाजपा की आलोचना करते हुए गृह मंत्री से सवाल पूछे कि हथियार उठाने वालों का क्या हुआ। जिस शहर के देवेंद्र फडणवीस थे। उस शहर में लोग मारे जा रहे हैं। पूरे देश में सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र की है। फडणवीस पर काम का बोझ अधिक बढ़ गया है। इसलिए उन्हें या तो गृह मंत्री या उप मुख्यमंत्री केवल एक ही पद संभालना चाहिए।’ पवार ने कहा कि फडणवीस को किसी एक पद को न्याय देना चाहिए, उन्हें गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें ईडी अधिकारियों से कोई आपत्ति नहीं है। हम उनकी मदद कर रहे हैं।’ हमने सभी दस्तावेज उन्हें मुहैया करा दिए हैं। बीजेपी से हम एक ही बात पूछना चाहते हैं कि भाजपा में शामिल होने से पहले जिन लोगों पर आरोप लगे थे। उनका क्या हुआ? राजनीति में आने से पहले मैं बिजनेस में था। लेकिन जो लोग राजनीति में आए और वे बड़े व्यवसायी बन गए हैं। उनका क्या? जनता यह सब कुछ देख रही है, ऐसा पवार ने कहा।
…तो दादा चुप क्यों हैं!
जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है। उसके बाद से अब तक चार से पांच पुलिसकर्मियों को भाजपा विधायक पीट चुके हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। लेकिन, अब एक नई प्रथा शुरू हो गई है। भाजपा विधायक कांबले ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। अजीत दादा उस वक्त मंच मौजूद थे। फिर दादा चुप क्यों रहे? ऐसा सवाल भी रोहित पवार ने किया। एग्रो कंपनी पर छापे के बारे में पूछे गए सवाल पर पवार ने कहा कि सारी जानकारी ईडी अधिकारियों को दे दी गई है। अगर मैंने सचमुच गलती की होती, तो मैं देश वापस नहीं आता।’ लेकिन, भाजपा इसमें बदले की राजनीति कर रही है? इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुझसे सचमुच गलती होती तो मैं अपने दादा के साथ भाजपा में शामिल हो गया होता।’ जो अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पूछा कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है?

अन्य समाचार