मुख्यपृष्ठनए समाचारभाजपा ने देश में फैलाई नफरत! ... खूंटी में बरसे राहुल गांधी

भाजपा ने देश में फैलाई नफरत! … खूंटी में बरसे राहुल गांधी

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक ६,७०० किलोमीटर से ज्यादा लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान खूंटी में कल राहुल गांधी ने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि भाजपा और संघ ने देश में नफरत और हिंसा पैâलाई है।
यात्रा १४ जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और आगामी २० मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। यह यात्रा १५ राज्यों के ११० जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी की यह यात्रा फिलहाल झारखंड के खूंटी पहुंच गई है। राहुल ने कहा, ‘हमने महसूस किया कि भाजपा और संघ ने देश में नफरत और हिंसा पैâलाई है इसलिए मैंने आप सभी के बीच आने, एकजुट होने और आपके मुद्दों को संबोधित करने के बारे में सोचा। यही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लक्ष्य है।’ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर कहा, ‘ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और अधिकांश अन्य सदस्य जो इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, वे अभी भी इंडिया गठबंधन के सदस्य हैं। नीतिश कुमार ने गठबंधन छोड़ दिया है और वे भाजपा में चले गए हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके जाने के क्या कारण हैं। कोई बात नहीं। हम बिहार में इंडिया गठबंधन के रूप में लड़ेंगे। इसलिए मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि हमारे बहुत से सहयोगी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं।’ पीएम मोदी के सबसे बड़े ओबीसी वाले बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘सवाल सबके सामने है। पीएम खुद को ओबीसी कहते हैं। इसी बीच वह असमंजस में पड़ गए और फिर कहने लगे कि देश में दो ही जातियां हैं – अमीर और गरीब इसलिए उन्हें पहले पैâसला करना है कि वे क्या हैं! हम चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो।’ राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने मंगलवार को ओडिशा में प्रवेश किया।

अन्य समाचार