मुख्यपृष्ठसमाचारभाजपा के भ्रष्टाचार ने ले ली ६ मजदूरों की जान!

भाजपा के भ्रष्टाचार ने ले ली ६ मजदूरों की जान!

-यूपी में एक और निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शुक्रवार तड़के ३ बजे आंधी-तूफान के चलते बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से मलबे में दबकर ६ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई के दबे होने की आशंका है। हादसे के समय पुल के नीचे कई मजदूर सो रहे थे। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और क्रेन-जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। इस घटना को लेकर विपक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्षी दलों का आरोप है कि देशभर में लगातार हो रहे पुल, सड़क, हाईवे और सरकारी ढांचों के हादसों के पीछे भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं जिम्मेदार हैं। विपक्ष का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में देश के अलग-अलग राज्यों से पुल गिरने, सड़कों के धंसने और पानी की टंकियों के ढहने जैसी घटनाएं लगातार सामने आई हैं। आरोप लगाया गया कि सत्ता में बैठे नेता और ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता और मजदूरों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है।

अन्य समाचार

चांदनी!