पिछले साल वनडे विश्व कप की चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आने वाले टी२० विश्व कप २०२६ से पहले एक बड़ा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका से भारतीय टीम को ४-१ से करारी हार मिली। इस हार को लेकर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि टी२० विश्व कप से पहले दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ मिली निराशाजनक हार के बाद भारत को फिर से एकजुट होकर आगे का रास्ता खोजना होगा। भारत ने आखिरी टी२० इंटरनेशनल मैच में १५६ रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन किया और उसे २३ रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड में होने वाले टी२० विश्व कप से ठीक दो महीने पहले मिली यह हार एक बड़ा झटका साबित होगी। हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा कि हमें एक समूह के तौर पर साथ बैठकर सोचना होगा कि आगे वैâसे बढ़ना है।
