मुख्यपृष्ठसमाचारबीएमसी शिक्षक रमाकांत तिवारी का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

बीएमसी शिक्षक रमाकांत तिवारी का सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित पोयसर मनपा उच्च प्राथमिक हिंदी शाला क्रमांक एक के विद्वान शिक्षक रमाकांत तिवारी के सेवानिवृत्त होने पर शाला सभागार में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला की मुख्याध्यापिका गीता कनवजे ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शिक्षा निरीक्षक संगीता जैसवार ने कहा कि लगभग 34 वर्षों तक महानगरपालिका शिक्षण विभाग में कार्यरत रहे रमाकांत तिवारी एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन किया।

समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा निरीक्षक गुरमीत कौर चावला, संगीता बड़े, सूचना संखे तथा उषा रतूडी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर श्री तिवारी की धर्मपत्नी सुषमा तिवारी, उनके दो पुत्र अनुपम और आकाश, तथा उनकी बहू शिक्षिका माला तिवारी भी उपस्थित थीं।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों में अरविंद सिंह, कुशल वर्तक, सुरेश गायकवाड, जय प्रकाश उपाध्याय, सविता यादव, धनश्री सावे, नीलिमा परेड, भावना चौहान, शिवनाथ खेडेकर, सना शेख, प्रेमलता सिंग, स्वाती टीचर और विपिन कुमार तिवारी आदि का समावेश रहा।

अन्य समाचार