मुख्यपृष्ठग्लैमरबोल्ड सीन फर्स्ट, एक्टिंग सेकंड

बोल्ड सीन फर्स्ट, एक्टिंग सेकंड

सीमा श्रीवास्तव

-फिल्म ‘यूफोरिया’ के बोल्ड सीन सिडनी स्वेनी की एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में छवि को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञ ने समझाया कि असली चिंता यह है कि लोग उन दृश्यों को वैâसे देखते हैं और उनके काम पर चर्चा करते समय किन बातों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

-यह बिग बॉस की तरह है और इसके नए आने वाले शो के लिए खूबसूरत कंटेंट क्रिएटर जैस्मीन मुलर को चुन लिया गया है, जो इस गर्मी में आने वाले लव आइलैंड शो में शामिल होने वाली पहली लड़की हैं।

बोल्ड सीन फर्स्ट, एक्टिंग सेकंड
किसी भी अभिनेता के लिए उसका अभिनय ही मुख्य कार्य होता है। मगर अभिनेत्रियों के लिए? जी हां, उनके लिए भी अभिनय ही मगर जब किसी अभिनेत्री के अभिनय को नजरअंदाज कर दिया जाता है और उसके बोल्ड सीन को ही उसका मुख्य कार्य मान लिया जाता है तो उस फनकार के लिए बहुत तकलीफदेह बात हो जाती है। अब चूंकि अभिनेत्रियां देह प्रदर्शन कर ही रही हैं तो लोग अभिनय नहीं देखते। यही तो हुआ सिडनी स्वेनी के साथ। हॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्री है वो। और अभी आई उसकी फिल्म भी दुनिया में चर्चा का विषय है, जिसमें उसके अभिनय को कम उसके बोल्ड सीन को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उसका मानना है कि यह गलत है। बोल्ड शूट कहानी की मांग थे मगर अभिनय पात्र की मांग जिसे देखा जाना चाहिए था। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि फिल्म ‘यूफोरिया’ के बोल्ड सीन सिडनी स्वेनी की एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में छवि को नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञ ने समझाया कि असली चिंता यह है कि लोग उन दृश्यों को कैसे देखते हैं और उनके काम पर चर्चा करते समय किन बातों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अगर दर्शक कैसी के मनोविज्ञान के बारे में बात करते हैं तो स्वेनी को एक अभिनेत्री के रूप में फायदा होता है। अगर दर्शक केवल भूमिका के यौन पहलुओं के बारे में बात करते हैं तो ब्रांड का दायरा सीमित हो जाता है।
लव आईलैंड में पहली लड़की
पहले जान लो कि ये लव आईलैंड आखिर है क्या? लव आइलैंड एक बेहद लोकप्रिय और चर्चित रियलिटी डेटिंग शो है। इसकी शुरुआत २०१५ में यूनाइटेड किंगडम में हुई थी और इसकी लोकप्रियता को देखते हुए अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में इसके अपने संस्करण बनाए गए। बाहर कहीं किसी विला में कुछ खास लड़के लड़कियों को रहना होता है, वहीं डेटिंग, प्यार वगैरह सब होता है। यह बिग बॉस की तरह है और इसके नए आने वाले शो के लिए खूबसूरत कंटेंट क्रिएटर जैस्मीन मुलर को चुन लिया गया है, जो इस गर्मी में आने वाले लव आइलैंड शो में शामिल होने वाली पहली लड़की हैं। लॉन्च होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और एम्बर वाइज नाम की एक आइलैंडर पहले से ही उसकी दोस्त बन चुकी है। जैस्मीन ने अपने काम को ‘सोशल मीडिया एक्जीक्यूशन और कल्चर एक्सपर्ट’ के रूप में बताया है, जिसके इंस्टाग्राम पर ८२ हजार फॉलोअर्स और टिकटॉक पर ५७ हजार फॉलोअर्स हैं, जहां उन्हें ३.३ मिलियन लाइक्स मिले हैं। उसने अपने डेनिश, अमेरिकी, भारतीय और ईरानी मूल के बारे में चर्चा करते हुए साक्षात्कार दिए हैं और वह अपने खुद के पैâशन ब्रांड ‘महलिया इंटीमेट्स’ के साथ निश्चित रूप से आकर्षक लुक पेश करेंगी। इस शो में अभिनय करनेवाले अन्य संभावित नामों में इलेक्ट्रीशियन सैम वर्कमेन, फुटबॉलर टॉम स्टैग और बिल्डर एडन मर्फी शामिल हैं।

अन्य समाचार