मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यबोले तारे ...‘१९ मई से २५ मई २०२४’ ...यह राशि भविष्य...

बोले तारे …‘१९ मई से २५ मई २०२४’ …यह राशि भविष्य वैदिक सूर्य सिद्धांत पर आधारित है।

पाठकगण अपनी जन्म तारीख के अनुसार अपनी राशि देखें।
 अजय भांबी
मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
अति आत्मविश्वास की वजह से आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें क्योंकि इसकी वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। प्रतिस्पर्धा की स्थिति में घबराने के बजाय सामना करें। व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप उचित लाभ हासिल होंगे। मार्वेâटिंग संबंधी कार्यों में अधिक समय व्यतीत होगा, परंतु वर्कर्स की गतिविधियों को भी नजरअंदाज न करें। पेमेंट आदि एकत्रित करने के लिए समय उत्तम है। विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा।

वृष: (१५ मई-१५ जून)
आपका हर काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न हो जाएगा। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा घर की व्यवस्था को अनुशासित बनाकर रखने में आप कामयाब रहेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा बच्चों में आत्मविश्वास जागृत होगा। विद्यार्थियों की लापरवाही की वजह से उनकी पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है। कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे।

मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
अपनी ऊर्जा का भरपूर सदुपयोग करें और अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनेंगी। किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का अवसर मिलेगा। परिवार के सदस्यों को उनके अपने तरीके से कार्य करने दें। आपका अति आत्मविश्वास आपकी परेशानियों का कारण बन सकता है। किसी के साथ भी डील या लेन-देन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। आपके साथ विश्वासघात होने की आशंका है। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे।

कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
आपका कर्म प्रधान होना तथा अपने कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पित रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। आपकी व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से आपका सामाजिक मान-सम्मान व दायरा बढ़ेगा। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपका अहित करने की कोशिश करेंगे। बाहरी संपर्क अथवा किसी प्रकार की यात्रा स्थगित ही रखें। किसी भी समस्या को गुस्से की बजाय धैर्य और संयम से संभालें। अधिक कामयाबी की चाह में गलत रास्तों का चुनाव न करें।

सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
यह सप्ताह पारिवारिक व आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ फलदाई है। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति अनुभव करेंगे। कठिन से कठिन कार्य को आप अपने दृढ़ विश्वास से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। संपर्क सूत्रों को मजबूत बनाकर रखें। बच्चों के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन करना तथा कुछ समय उनके साथ व्यतीत करना भी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अनुबंध प्राप्त होंगे, जो कि आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित होंगे। व्यावसायिक लोगों के बीच आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
रिश्तेदारों के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपका सहयोग निर्णायक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की चर्चा भी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशेष प्रपोजल पर आपका कार्य शुरू हो जाएगा। आपके स्वभाव में आक्रोश और जल्दबाजी आपको ही नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ लें। व्यावसायिक दृष्टि से समय उत्तम है। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन का प्रोग्राम बनेगा।

तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
इस सप्ताह बेहतरीन परिस्थितियां बनी रहेंगी तथा समय का पूरा फायदा उठाएंगे। आपके द्वारा बनाई गई नीतियां कार्य रूप में परिणित होंगी। घर के रख-रखाव संबंधी कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। अधिकतर समय बाहरी गतिविधियों में बीतेगा जिसकी वजह से आप अपने तथा पारिवारिक मामलों पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। आप अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त नहीं हो पाएंगे इसलिए लापरवाही करने की बजाय काम को स्थगित करना ज्यादा उचित है। कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन की जरूरत है।

वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्य चल रहा है, तो उसमें उचित सफलता मिलने की संभावना है। अनजान लोगों के संपर्क में न आएं। युवा वर्ग अपने टारगेट को हासिल करने के लिए अधिक ध्यान दें। पारिवारिक व्यस्तता के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आपने कार्य संबंधी नीतियों में जो परिवर्तन किए हैं उसके लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। फिलहाल बाहरी गतिविधियों या संपर्क सूत्रों से किसी भी प्रकार का व्यवसायिक अनुबंध न करें। तनाव से बचें।

धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
भावुकता की बजाय व्यावहारिक तरीके से अपनी कार्यप्रणाली बनाएं। धर्म-कर्म व समाज सेवा से संबंधित कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्साह भरा वातावरण रहेगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व करियर के प्रति पूरी तरह गंभीर रहेंगे। अगर कोई कोर्ट से संबंधित मामला चल रहा है तो उस के संदर्भ में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।

मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
इस सप्ताह यात्राओं का दौर बना रहेगा और फायदा भी होगा। आप घर की साज-सज्जा व रचनात्मक कार्य में अपने आपको व्यस्त रखेंगे। विद्यार्थियों को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधी मसला भी हल होने की संभावना है। गुस्सा या वाणी में कटुता के कारण बनते कार्य में विघ्न आ सकता है। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सावधानी रखें। व्यवसाय संबंधी किसी भी तरह का महत्वपूर्ण निर्णय न लें। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक निगरानी रखने की आवश्यकता है।

कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा तथा आप विशेष मुकाम भी हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आप समाधान निकाल लेंगे। घर में कुछ रखरखाव और परिवर्तन संबंधी योजनाएं बन सकती हैं। इस समय मित्रों एवं रिश्तेदारों के साथ मनमुटाव होने की प्रबल आशंका बनी हुई है। बच्चों को अपनी पढ़ाई व करियर को लेकर तनाव रहेगा। पति-पत्नी आपसी संबंधों में खटास न आने दें।

मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी वाद-विवाद भी किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल हो जाएंगे। दोस्तों तथा संबंधियों के साथ पारिवारिक मुलाकात होगी। भावना प्रधान होने की वजह से कोई छोटी सी नकारात्मक बात भी आपको व्यथित कर सकती है। अपरिचित व्यक्तियों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आर्थिक गतिविधियों को सुधारने में ध्यान केंद्रित रखें। प्रेम प्रसंग मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
(लेखक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं और देश के कई पत्र-पत्रिकाओं में इनके स्तंभ प्रकाशित होते हैं।)

अन्य समाचार