मुख्यपृष्ठनए समाचारविधानमंडल की सुरक्षा में सेंध रु. ३,००० में बन रहा फर्जी एंट्री...

विधानमंडल की सुरक्षा में सेंध रु. ३,००० में बन रहा फर्जी एंट्री पास! …उदय सामंत ने सदन में उठाया मामला

सामना संवाददाता / मुंबई
बजट सत्र के बीच ही राज्य के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले विधानभवन की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर सेंध लगने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एमआईडीसी के नाम पर नकली लेटरहेड और अधिकारियों के स्वैâन किए गए हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर विधानभवन के कर्मचारियों द्वारा प्रवेश पास जारी किए गए। इतना ही नहीं, तीन हजार रुपए लेकर पास दिलाने का खेल भी चलता रहा। इस पूरे मामले को उद्योग मंत्री उदय सामंत ने विधान परिषद में उठाते हुए इसकी सख्त जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उद्योग मंत्री उदय सामंत ने विधान परिषद में आरोप लगाया कि विधिमंडल के कुछ कर्मचारियों ने रुपए लेकर ये पास जारी किए। मंत्री सामंत ने सदन के ध्यान में लाया कि एमआईडीसी के नकली लेटरहेड पर लगभग ५० अधिकारियों के नाम, पद और स्वैâन किए गए हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर विधानभवन के प्रवेश पास प्राप्त किए गए। मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी जांच कराई गई। जांच में पता चला कि विधानभवन के कुछ चपरासियों ने एमआईडीसी के साथ-साथ मंत्रालय के अन्य विभागों के नाम से भी इस तरह के फर्जी पत्र तैयार किए और पास देने के लिए रुपए वसूले।
होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई
विधानमंडल में इस मामले की जांच जारी रहने के दौरान कुछ कर्मचारियों ने यह भी स्वीकार किया कि यह उनकी पहली और आखिरी गलती थी। सामंत ने सभापति से मांग की कि ऐसे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

अन्य समाचार