मुख्यपृष्ठग्लैमरब्रेकअप का खुलासा!

ब्रेकअप का खुलासा!

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी की शुरुआत में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसकी सबसे बड़ी वजह एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट को माना गया, जहां सिंगर ने स्टेज पर तारा को किस किया था। हालांकि, बाद में रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तारा रिश्ते में काफी कंट्रोलिंग थीं और वीर की लाइफस्टाइल, दोस्तों व निजी चीजों में बदलाव चाहती थीं। वहीं वीर रिश्ते को निभाने के लिए खुद को बदलने को तैयार थे। कॉन्सर्ट के बाद हालात और बिगड़ गए। हालांकि, दोनों ने अब तक आधिकारिक तौर पर ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है।

अन्य समाचार