मुख्यपृष्ठखेलब्रायन का छलका दर्द

ब्रायन का छलका दर्द

ब्रायन बेनेट को टी२० वर्ल्ड कप में शतक से चूकने का अफसोस है। भारत के खिलाफ मुकाबले में वह ९७ रन बनाकर नाबाद लौटे और महज तीन रन से सैकड़ा पूरा नहीं कर सके। हालांकि उन्होंने कहा कि शतक बनाना खास होता, लेकिन वह अपनी पारी से संतुष्ट हैं। उनकी शानदार पारी के बावजूद जिम्बाब्वे को ७२ रन से हार झेलनी पड़ी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चार विकेट पर २५६ रन बनाए, जवाब में जिम्बाब्वे छह विकेट पर १८४ रन ही बना सका। मैच के बाद बेनेट ने माना कि २५० से अधिक का लक्ष्य कठिन था और टीम को मजबूत साझेदारियों की कमी खली। उन्होंने बताया कि नए बल्लेबाजों को वह गेंद पर नजर टिकाने और धैर्य से खेलने की सलाह देते थे। सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के बावजूद बेनेट ने सुपर आठ तक पहुंचने को सकारात्मक बताया। उनका कहना है कि भारत और वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैचों से काफी सीख मिली है और दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ भी टीम बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेगी।

अन्य समाचार