मुख्यपृष्ठनए समाचारलखनऊ के अस्पताल में १२वीं की छात्रा से दरिंदगी ...इलाज के दौरान...

लखनऊ के अस्पताल में १२वीं की छात्रा से दरिंदगी …इलाज के दौरान डॉक्टर ने किया रेप

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल से सामने आई शर्मनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित तेजस हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंची १२वीं की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने तेजस हॉस्पिटल को सील करने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, २१ मई २०२६ को बीकेटी थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक छात्रा के साथ वहां कार्यरत डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी डॉक्टर से लगातार पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस टीम आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। इस दौरान एसीपी भी मौके पर मौजूद रहे। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि छात्रा इलाज के लिए अस्पताल गई थी, लेकिन डॉक्टर ने भरोसे का गलत फायदा उठाते हुए इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैâल गया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी।

अन्य समाचार