मुख्यपृष्ठसमाचारहेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी… एक्सईएन को साथ ले गई...

हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी… एक्सईएन को साथ ले गई टीम

राजेश सरकार / प्रयागराज

प्रधान डाकघर परिसर में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने छापेमारी कर डाक विभाग के एक्सईएन आशीष अग्रवाल को कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
* घंटों चली पूछताछ
सीबीआई अधिकारियों ने गिरफ्तारी के बाद एक्सईएन आशीष अग्रवाल से कई घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान डाक विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी जानकारी जुटाई गई। टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और कुछ अधिकारियों के बयान दर्ज किए। पूछताछ के दौरान कई अधिकारियों से आवश्यक कागजातों पर हस्ताक्षर भी कराए गए। सूत्रों के अनुसार, रिश्वत लेने की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया था। शिकायत की पुष्टि होने पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रकम के साथ पकड़ लिया।
* अफरा-तफरी
प्रधान डाकघर में सीबीआई की छापेमारी के बाद अफरा-तफरी मची रही। सीबीआई टीम काफी देर तक डाकघर में मौजूद रही। इस दौरान तमाम कर्मचारी बाहर आ गए। अधिकारी एक कार में सवार होकर पहुंचे थे।
* छापेमारी की चर्चा
सीबीआई की छापेमारी की चर्चा कर्मचारियों के बीच होती रही। छापेमारी की भनक किसी कर्मचारी को पहले नहीं लग सकी थी। अधिकारियों ने जाल बिछाकर एक्सईएन को रंगे हाथ दबोच लिया।

अन्य समाचार