मुख्यपृष्ठनए समाचारकिलकारी गया में ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का भव्य आगाज...800 से...

किलकारी गया में ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का भव्य आगाज…800 से अधिक बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग…सैकड़ों बच्चों ने एक साथ किया समूह नृत्य

अनिल मिश्र / पटना

किलकारी बिहार बाल भवन, गया जी में ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह, उमंग और सकारत्मक वातावरण में संपन्न हुआ। इस बीच उद्घाटन अवसर पर लगभग 400 बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को जीवंत बना दिया। सैकड़ों बच्चों द्वारा एक साथ प्रस्तुत कियागया। समूह नृत्य “झूम बराबर झूम, चक धूम-धूम” समारोह का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।समर कैंप का आयोजन कल 1 जून से से शुरू हुआ 20 जून तक किया जाएगा, जिसमें बच्चों को लगभग 40 विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कैंप के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं कलात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। इस बीच उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के माननीय कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी थे। विशिष्ट अतिथियों में जीएसटी सहायक आयुक्त शिशिर कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल प्रसाद एवं वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, हस्तकला, किलकारी प्रकाशन एवं मूर्तिकला के बच्चों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा। वहीं संगीत, नृत्य, नाटक, कराटे एवं अन्य विधाओं के प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं। वहीं अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने किलकारी बिहार बाल भवन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किलकारी बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थान है, जहां शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाता है। अतिथियों ने ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को पूरे उत्साह के साथ शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस बीच कार्यक्रम में प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार,प्रमंडल साधन सेवी सोनम कुमारी, सहायक लेखा पदाधिकारी गुड़िया कुमारी सहित किलकारी परिवार के सभी पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे। इस समारोह को सफल संचालन आकाश कुमार, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, किलकारी बिहार बाल भवन, गया द्वारा किया गया। उन्होंने समर कैंप की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर बच्चों की रचनात्मक ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तित्व ने बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। पूरे परिसर में बच्चों की ऊर्जा और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

अन्य समाचार