मुख्यपृष्ठनए समाचारउद्योग व्यापार मंडल में बदलाव...मनीष नगर अध्यक्ष व राजेश श्रीवास्तव महामंत्री बने

उद्योग व्यापार मंडल में बदलाव…मनीष नगर अध्यक्ष व राजेश श्रीवास्तव महामंत्री बने

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की नगर कार्यकारिणी में बदलाव कर दिया गया है। मनीष कसौधन को नगर अध्यक्ष व राजेश श्रीवास्तव को महामंत्री की जिम्मेदारी दी दी गई है।
प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय व क्षेत्रीय प्रभारी अमर बहादुर सिंह के दिशा निर्देश पर कोर कमेटी में ये बदलाव किया गया। वरिष्ठ जिला महामंत्री अंबरीश मिश्र ने पूर्व नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी में समायोजित कर अध्यक्ष व महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर बदलाव किये। हिमांशु जायसवाल को नगर प्रभारी, इंजीनियर सुधीर गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष, आकाश तिवारी को नगर मंत्री बनाया गया। प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष मनीष कसौधन को नई जिम्मेदारी के लिए पट्टिका पहना कर संगठन में स्वागत करते हुऐ बधाई व शुभकामनायें दी।

अन्य समाचार