मुख्यपृष्ठनए समाचारमुर्गी से महंगा हुआ मसाला! ...आसमान छू रहे लहसुन और अदरक के...

मुर्गी से महंगा हुआ मसाला! …आसमान छू रहे लहसुन और अदरक के दाम

योगेंद्र सिंह ठाकुर / पालघर
जिले में पिछले लगभग ७ माह से लहसुन के भाव में तेजी देखने को तो मिल ही रही थी, लेकिन अभी हाल ही में एकाएक लहसुन के भाव में और भी तेजी आ गई है। जिसके कारण लहसुन लगभग ५०० रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाजार में दुकानदार बेच रहे हैं। लगातार बढ़ते लहसुन के भाव को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी कुछ महीनों तक लहसुन के भाव में तेजी रहेगी। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि बाहर राज्यों से आने वाले लहसुन नहीं आ रहे हैं। जिसके कारण लहसुन की आवक कम हो गई और इसका फायदा उठाते हुए बड़े व्यापारियों की तरफ से लहसुन के भाव में वृद्धि कर दी गई हैं। जिन लोगों के घरों में मुर्गा, मछली सहित अन्य नॉनवेज सब्जियों बनायी जाती हैं, उनकी तरफ से सभी नॉनवेज खानों में लहसुन और अदरक का उपयोग मसाले के रूप में अधिक किया जाता है, ताकि बनने वाले खाने का स्वाद अच्छा हो सके, लेकिन मुर्गा और मछली से अधिक दाम लहसुन और अदरक का हो गया है। बाजार में मुर्गा १४० से १६० रुपए प्रति किलो, मछली १५० से २०० रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेची जा रही है, जबकि लहसुन ५०० रुपए प्रति किलो और अदरक १७० रुपए प्रति किलो की दर से बाजार में बेची जा रही है। या यूं कहे कि मुर्गा और मछली से भी ज्यादा लहसुन के दाम बढ़ गए है।

अन्य समाचार