एजेंसी / इस्लामाबाद
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नासिर खान जंजुआ ने एक टीवी इंटरव्यू में भारत को जमकर गीदड़भभकी दी है। उन्होंने पाकिस्तान को सुपरपावर बताया और कहा कि चीन के साथ मिलकर वह भारत को बर्बाद कर देगा। इतना ही नहीं, नासिर खान जंजुआ ने ताकत के दम पर कश्मीर और सिंधु जल संधि का मुद्दा भी हल करने की बात भी कही। यह बयान उन्होंने पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर के साथ एक टीवी इंटरव्यू में दिया है।
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नासिर खान जंजुआ ने कहा चीन लगातार आगे बढ़ रहा है और इंशा अल्लाह, इंशा अल्लाह, पाकिस्तान भी आगे बढ़ेगा तो भविष्य के लिहाज से यह बिल्कुल सही है। वह समय जरूर आएगा, जब हम कश्मीर का मसला भी हल कर लेंगे और पानी से जुड़े मुद्दे भी सुलझा लेंगे।
