एजेंसी / नई दिल्ली
अमेरिका और चीन के बीच ताइवान को लेकर तनातनी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो टूक संदेश देते हुए ताइवान मुद्दे पर दखल न देने की चेतावनी दी। बीजिंग में हुई बातचीत के दौरान जिनपिंग ने साफ कहा कि चीन अपनी संप्रभुता और ‘वन चाइना पॉलिसी’ पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। चीन के राष्ट्रपति ने अमेरिका को हद में रहने की हिदायत तक दे डाली है।
चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि ताइवान चीन-अमेरिका संबंधों में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बना हुआ है और दोनों महाशक्तियों के बीच स्थिर संबंध इस बात पर निर्भर करते हैं कि इस मामले को वैâसे संभाला जाता है। शी ने कहा, `अगर इसे ठीक से संभाला जाता है, तो द्विपक्षीय संबंधों में पूरी तरह से स्थिरता बनी रहेगी। अन्यथा, दोनों देशों के बीच टकराव हो सकते हैं, जिससे पूरा रिश्ता बड़े खतरे में पड़ जाएगा। शिन्हुआ ने चीनी राष्ट्रपति के हवाले से आगे कहा कि ताइवान की आजादी और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति आग और पानी की तरह एक-दूसरे के विपरीत हैं। बैठक के दौरान, शी ने दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच टकराव के बजाय सहयोग का भी आह्वान किया और कहा कि चीन और अमेरिका को प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार होना चाहिए। शी ने कहा, पूरी दुनिया हमारी बैठक को देख रही है।
`अगर इसे ठीक से संभाला जाता है, तो द्विपक्षीय संबंधों में पूरी तरह से स्थिरता बनी रहेगी। अन्यथा, दोनों देशों के बीच टकराव हो सकते हैं, जिससे पूरा रिश्ता बड़े खतरे में पड़ जाएगा।’
-शी चिनपिंग, राष्ट्रपति, चीन
