मुख्यपृष्ठविश्वअमर हो जाएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग! ...मरने के बाद भी एआई रखेगा...

अमर हो जाएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग! …मरने के बाद भी एआई रखेगा जिंदा

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
चीन को अजीबोगरीब चीजों का आविष्कार करनेवाले देश के रूप में जाना जाता है। अब चीन में एक नया एआई चैटबॉट लॉन्च हुआ है। इस चैटबॉट का निर्माण चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के राजनीतिक दर्शन और उनके व्यवहार को ध्यान में किया गया है। बताया जाता है कि लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर आधारित यह एआई चैटबॉट चीन के साइबर स्पेस रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा डिजाइन किया गया है। यह संस्था चीन के शीर्ष इंटरनेट नियामक साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइना के तहत काम करती है। यह चैटबॉट फिलहाल आंतरिक परीक्षण से गुजर रहा है और अभी तक आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है। इसे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विचारों के आधार पर तैयार किया जा रहा है। शी जिनपिंग नए युग के लिए चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद पर जोर देते हैं। सीएसी के मुताबिक, यह चैटबॉट मॉडल सवालों के जवाब दे सकने में सक्षम है। यह रिपोर्ट बना सकता है और दी गई जानकारी की जिस्ट बना सकता है।

अन्य समाचार