हिमांशु राज
सिनेमाकॉन 2026 में नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम्’ ने वैश्विक पटल पर भारतीय संस्कृति की भव्यता बिखेरी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह महाकाव्य फिल्म पहली बार इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर कॉस्ट्यूम शोकेस के साथ प्रस्तुत हुई, जो रामायण को ग्लोबल सिनेमा का नया आयाम बना रही है। रणबीर कपूर ‘राम’ के लुक में नीली धोती, मैरून-गोल्डन शॉल, सोने का मुकुट और ज्वेलरी के साथ राजसी अंदाज में नजर आए। साई पल्लवी ‘सीता’ के रूप में लाल साड़ी और नेकलेस में सादगीपूर्ण शालीनता बरकरार रखीं। यश के ‘रावण’ का काला-गोल्डन कवच, भारी मुकुट, शोल्डर पैड्स और बाजूबंद वाला कॉस्ट्यूम युद्धरत राक्षसराज का जीवंत चित्रण था। प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर विजेता डीएनई जी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा निर्मित यह दो भागों वाली ग्रैंड फिल्म दुनिया भर के आई मैक्स थिएटर्स में रिलीज होगी। पार्ट 1 दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।
नमित मल्होत्रा का विपुल विजन भारतीय पौराणिक कथा को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचा रहा है, जो सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनेगा। इससे साबित होता है कि रामायण जैसी कहानियां विश्व पटल पर दिल जीत सकती हैं।
