मुख्यपृष्ठनए समाचारकैप्सूल में छुपाकर रखे गए ९ करोड़ की कोकीन बरामद  

कैप्सूल में छुपाकर रखे गए ९ करोड़ की कोकीन बरामद  

मुंबई। साकीनाका पुलिस की एक विशेष कार्रवाई में ड्रग्स तस्करी के नाइजीरियन गैंग के सक्रिय होने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर अंधेरी पूर्व में स्थित साकी विहार के हंसा इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास ट्रैप लगाकर संदिग्ध स्थिति में घूम रहे एक नाइजीरियाई नागरिक डेनियल नायमेक (३८) को पकड़ा। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें छुपा कर रखे एक थैली में ८८ वैâप्सूल मिले। वैâप्सूल की जांच में पता चला कि उसके अंदर कोकीन भरी हुई थी। पुलिस को कुल ८८० ग्राम कोकीन मिला। इस कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य ९ करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि डेनियल  को यह वैâप्सूल जोयेल रामोश नाम के एक अन्य नाइजीरियाई नागरिक ने दिए थे। पुलिस ने उसे भी साकी विहार में ड्रीम रेजिडेंसी होटल के पास से हिरासत में लिया। अब पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अन्य समाचार