मुख्यपृष्ठनए समाचार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से मचा भूचाल, परिजन डरे!  ...‘बेटे को कुछ हो...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से मचा भूचाल, परिजन डरे!  …‘बेटे को कुछ हो न जाए’ वायरल होते ही परिवार में बढ़ी चिंता

सुनील ओसवाल /  मुंबई
देश की राजनीति और सोशल मीडिया में इन दिनों अगर किसी नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’! एक व्यंग्य से शुरू हुई यह डिजिटल मुहिम अब करोड़ों बेरोजगार युवाओं के गुस्से की आवाज बनती जा रही है। इस मुहिम के पीछे महाराष्ट्र का एक मराठी युवक। अभिजीत दिपके है, जिसने कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर ऐसा तूफान खड़ा कर दिया कि बड़े-बड़े राजनीतिक दलों की नींद उड़ गई। लेकिन जहां लाखों युवा उसे ‘नई क्रांति का चेहरा’ बता रहे हैं, वहीं उसका परिवार डर के साये में जी रहा है। मां-बाप को डर है कि सिस्टम और राजनीति पर खुलकर बोलने की कीमत कहीं उनके बेटे को अपनी जान देकर न चुकानी पड़े।
छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाला दीपके परिवार इन दिनों लगातार फोन कॉल्स, मीडिया और सोशल मीडिया की हलचल के बीच घिरा हुआ है। अभिजीत के पिता भगवानराव दीपके सरकारी विभाग में उपअभियंता रह चुके हैं, जबकि मां अनिता दीपके गृहिणी हैं। परिवार का सपना था कि बेटा विदेश में पढ़ाई कर बड़ा अधिकारी बने, लेकिन अब वही बेटा सोशल मीडिया पर ‘युवाओं का नेता’ बनता नजर आ रहा है।
अभिजीत ने पुणे से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म की पढ़ाई की और फिलहाल अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा ले रहा है। डिजिटल मार्केटिंग और राजनीतिक अभियान में उसकी खास पकड़ मानी जाती है। वह आम आदमी पार्टी के डिजिटल प्रचार विभाग में भी काम कर चुका है और चुनावी मीम्स व सोशल मीडिया रणनीति में उसकी पहचान रही है। पूरा बवाल १५ मई २०२६ को सर्वोच्च न्यायालय की एक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ। बेरोजगार युवाओं को लेकर हुई टिप्पणी से सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा। इसी बीच अभिजीत ने तंज कसते हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से डिजिटल मुहिम शुरू कर दी। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह मजाक कुछ ही घंटों में देशव्यापी आंदोलन का रूप ले लेगा।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को जान से मार डालने की धमकी
इस समय सोशल मीडिया पर सिर्फ़ एक ही पार्टी की चर्चा है। वो है कॉकरोच जनता पार्टी’ । जेन -जेड की यह ऑनलाइन पार्टी सोशल मीडिया पर अपने तीखे और व्यंग्यात्मक पॉलिटिकल पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई है। चौंकाने वाली जानकारी सामने `यह आई है कि इस पार्टी के पेज, यानी `कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दीपके को अब जान से मारने की धमकी मिली है। दीपके ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात का खुलासा किया है।

 

अन्य समाचार