मुख्यपृष्ठग्लैमरसात फेरों का उलझा सवाल

सात फेरों का उलझा सवाल

हिंदू शादी तो ऐसी ही होती है। सात फेरे होना लाजिमी है। मगर सात फेरे लेने के बाद भी कोई इसे शादी मानने से इनकार कर दे तो फिर इसे क्या कहा जाएगा। आप यही सोचेंगे कि जरूर बंदे का दिमाग खराब है। अभिनेत्री दलजीत कौर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वह अपने पति से अलग हो चुकी हैं। पति निखिल पटेल का कहना है कि यह शादी कानूनी नहीं थी। इस पर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने पटेल की अच्छी क्लास लगा दी है। पटेल अब एक नई गर्लफ्रेंड के साथ दिख रहे हैं। यह देखकर देवोलीना ने कहा है, ‘क्या सबकुछ भूलकर आगे बढ़ना इतना आसान है? वह (निखिल) दावा करते हैं कि उन्होंने कानूनी तौर पर शादी नहीं की…फिर वे सात फेरे क्या थे, अगर असली शादी नहीं थी?’ अब देखें निखिल क्या जवाब देते हैं।

अन्य समाचार