– विधान परिषद में सरकार का खुलासा
-शिकारियों पर नजर रखने के लिए डॉग स्क्वॉड
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र में बाघों की बढ़ती मौतों को लेकर चिंता गहरा गई है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष २०२५ में राज्य में ४१ बाघों की मौत हुई है। यह जानकारी सरकार ने विधान परिषद में दी। सरकार की ओर से बताया कि बाघों की सुरक्षा के लिए अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई गई है और शिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डॉग स्क्वॉड सहित विशेष निगरानी तंत्र सक्रिय किया गया है।
प्रश्नकाल के दौरान विधायक सत्यजीत तांबे ने बाघों की मौत का मुद्दा उठाया। इस पर जवाब देते हुए वन मंत्री गणेश नाईक ने बताया कि बाघों की सुरक्षा के लिए अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाई गई है और डॉग स्क्वॉड के जरिए शिकारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
