मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिवाराणसी में कांग्रेसजनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, निकाली...

वाराणसी में कांग्रेसजनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, निकाली राजीव गांधी नमन पदयात्रा

उमेश गुप्ता / वाराणसी

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन स्थित राजीव चौक पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस दौरान राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल एवं संयोजन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया।
इस अवसर पर महानगर के अंतर्गत आने वाले 100 वार्डों में राजीव गांधी नमन पदयात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पराड़कर भवन स्थित महान पत्रकार स्व. बाबूराव विष्णु पराड़कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल एवं महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण के महान शिल्पकार थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की सोच दी और भारत को तकनीकी, संचार एवं कंप्यूटर क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया। आज देश में सूचना तकनीक, दूरसंचार और डिजिटल व्यवस्था जिस स्वरूप में दिखाई देती है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी जी ने ही रखी थी।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने युवाओं को राजनीति और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी देने का कार्य किया। पंचायतों एवं स्थानीय निकायों को मजबूत बनाने की दिशा में उनके प्रयासों ने लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया।
इस अवसर पर फसाहत हुसैन बाबू, गुलशन अली, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, प्रवीन प्रकाश, सैयद हसन, सुनील श्रीवास्तव, विनोद सिंह, वकील अंसारी, राज खां, राजू राम, संतोष मौर्य, संतोष चौरसिया, अशलम खां, अब्दुल हमीद, प्रमोद यादव, रामजी गुप्ता, शशि सोनकर, साबिर, विशाल तिवारी, विकास, किशन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य समाचार