`धड़क’ फेम जाह्नवी कपूर की एक्टिंग तो आप सभी ने देखी और सराही है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस का बैटिंग भी कमाल की है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। दरअसल, एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान पैट कमिंस और जाह्नवी ने क्रिकेट खेलकर फैंस को खूब एंटरटेन किया। लेकिन माहौल उस वक्त और दिलचस्प हो गया, जब जाह्नवी ने बल्ला घुमाया और गेंद सीधे दर्शकों की तरफ उड़ गई। बताया जा रहा है कि गेंद एक फैन के फोन से जा टकराई, जिसे वह रिकॉर्डिंग के लिए पकड़े हुए था। वीडियो में वहां मौजूद लोगों की चीख-पुकार, हंसी और रिएक्शन ने इस मोमेंट को और वायरल बना दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स मजाक कर रहे हैं कि ‘कमिंस की बॉल पर जाह्नवी का शॉट आईपीएल से भी ज्यादा खतरनाक निकला!’ वहीं कई लोग इसे बॉलीवुड और क्रिकेट का सबसे मजेदार क्रॉसओवर बता रहे हैं। घटना के बाद जाह्नवी ने भी मजाकिया अंदाज में माफी मांगी। उन्होंने कहा, `जिसकी आंख या फोन पर गेंद लगी, उससे माफी!’ उनका यह रिएक्शन भी पैंâस को काफी पसंद आ रहा है।
