उर्वशी रौतेला ने ७९वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस अंदाज से एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया। इस बार अभिनेत्री व्हाइट और गोल्डन साड़ी में रेड कार्पेट पर नजर आईं, जिसमें गोल्ड एम्ब्रॉयडरी और हैवी बॉर्डर डिटेलिंग उनके लुक को रॉयल टच दे रही थी। उर्वशी ने इसके साथ गोल्डन एम्बेलिश्ड ब्लाउज, स्मोकी आई मेकअप और मिनिमल ज्वैलरी वैâरी की। उनके हाथ में फ्लोरल प्रॉप भी दिखा, जिसने लुक को अलग अंदाज दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके इस आउटफिट की तुलना सुपरमॉडल गिगी हदीद से होने लगी। दरअसल, गिगी ने २०२३ में मुंबई में हुए र्श्Aण्ण् लॉन्च इवेंट में इसी तरह की आइवरी-गोल्ड चिकनकारी साड़ी पहनी थी। दोनों के लुक में साड़ी ड्रेप, हैवी ब्लाउज और रॉयल स्टाइल काफी मिलता-जुलता नजर आया, जिसके बाद लोग उर्वशी पर लुक कॉपी करने का आरोप लगा रहे हैं।
