-सुल्तानपुर में रिश्वत लेकर रिपोर्ट लगाने वाला लेखपाल दबोचा गया
सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
सीएम योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की यूपी में राजस्व विभाग जमकर धज्जियां उड़ा रहा है। सीएम पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मामला सामने आने के बाद अब सुल्तानपुर में पांच हजार रुपये घूस लेकर रिपोर्ट लगाने वाला लेखपाल के पकड़े जाने से राजस्व विभाग की पोल पट्टी खुलकर सामने आ गई है।
प्रकरण सुल्तानपुर के जयसिंहपुर तहसील का है। इस तहसील में तैनात लेखपाल विवेक वर्मा घूसखोरी को लेकर काफी बदनाम है। बगैर पांच हजार वसूले किसी भी मामले में रिपोर्ट नहीं लगाता। ताजा वाकये में एक किसान काश्तकार से जुड़े कार्य के सिलसिले में लेखपाल वर्मा ने रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार को पीढ़ी चौराहे पर काश्तकार से रुपये लेते समय टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम उन्हें अपने साथ कूरेभार थाने ले गई। जहां पर पुलिस की भ्रष्टाचार निवारण इकाई के इंस्पेक्टर ने केस दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
