मुख्यपृष्ठनए समाचारवर्ष २०२४ में १३२ दिन बंद रहेगा न्यायालय

वर्ष २०२४ में १३२ दिन बंद रहेगा न्यायालय

अनिल पांडेय / मुंबई

भारतीय न्याय व्यवस्था में अभी भी अंग्रेजों के जमाने की परंपरा का पालन किया जा रहा है। न्यायालय प्रशासन द्वारा पिछले दिनों, वर्ष २०२४ के अवकाश (छुट्टियों) की लिस्ट जारी की गई है। जिसके अनुसार, मुंबई हाई कोर्ट का दरवाजा वर्ष के ३६५ दिन में से १३२ दिन बंद रहेगा। मुंबई हाई कोर्ट की सर्व खंडपीठ में यही टाइम-टेबल लागू होगा। न्यायालयीन प्रशासन की ओर से जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, गर्मी की छुट्टी, ३० दिन, दिपावली के अवसर पर १६ दिन और नाताल पर १० दिन मुंबई हाई कोर्ट के दरवाजों पर ताला लगा रहेगा। इसके अतिरिक्त विशिष्ठ विभिन्न त्योहारों पर १८ दिन के लिए अदालत को छुट्टी दी जाएगी। इसके अलावा रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार की छुट्टी जोड़कर २६ शनिवार को भी मुंबई हाई कोर्ट बंद रहेगा। सूत्रों ने बताया कि खंडपीठ के कथनानुसार चंद विशिष्ट दिनों में भी अदालत में छुट्टी घोषित की गई है।

अन्य समाचार