मुख्यपृष्ठनए समाचारफेक न्यूज पर नकेल...खबरिया चैनलों पर गिरी खाड़ी युद्ध की ‘मिसाइल’!

फेक न्यूज पर नकेल…खबरिया चैनलों पर गिरी खाड़ी युद्ध की ‘मिसाइल’!

-चार सप्ताह के लिए सरकार ने टीआरपी पर लगाई रोक

-गलत समाचार और क्लिप दिखाकर फैला रहे थे सनसनी

सामना संवाददाता / मुंबई

अमेरिका-इसराइल ईरान युद्ध पर हिंदुस्थानी खबरिया चैनलों ने लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ऐसी सनसनी पैâलाई कि अब सरकार को चैनलों की टीआरपी पर रोक लगानी पड़ी है। इसके तहत सरकार ने ४ हफ्ते के लिए टीआरपी पर रोक लगा दी है। ऐसे में सवाल है कि क्या इन टीवी न्यूज चैनलों ने समाचार को चटपटा बनाकर पेश करने के चक्कर में मीडिया इथिक्स यानी समाचार प्रसारण की नैतिकता को पूरी तरह तिलांजलि दे दी? कम से कम सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जो आदेश जारी किया है, उसका मतलब तो यही है।
सरकार ने बीएआरसी (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) को आदेश दिया है कि वो टीवी न्यूज चैनलों की टेलिविजन रेटिंग पॉइंट्स की रिपोर्टिंग तुरंत रोक दे।
न्यूज चैनलों ने दिखा दिया, बुर्ज खलीफा पर हमला!..टीआरपी की मारामारी में
अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध की रिपोर्टिंग कुछ टीवी न्यूज चैनल बड़े ही खतरनाक अंदाज में कर रहे हैं। एआई जनरेटेड क्लिप दिखाकर असली बताया जा रहा है। इसी कड़ी में एक चैनल ने दुबई के बुर्ज खलीफा पर हमला दिखा दिया। इसके बाद केंद्र सरकार ने इन चैनलों की टीआरपी पर रोक लगा दी है। सरकार ने ये पैâसला इसलिए लिया क्योंकि सरकार को लगता है कि इजराइल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध की कवरेज में कुछ न्यूज चैनल बहुत ज्यादा सनसनी पैâला रहे हैं और अटकलें लगाने वाली खबरें चला रहे हैं। इससे आम लोगों में डर और घबराहट पैâल सकती है, खासकर उन लोगों में, जिनके रिश्तेदार या दोस्त प्रभावित इलाकों में हैं।

अन्य समाचार