मुख्यपृष्ठनए समाचारयोगी राज में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल...बीजेपी ने किया यूपी को बर्बाद!.....

योगी राज में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल…बीजेपी ने किया यूपी को बर्बाद!.. अपराध की बढ़ती घटनाओं पर विपक्ष का हमला… अखिलेश यादव बोले, `सरकार के कारनामों से त्रस्त है जनता’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी और भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा झूठा साबित हो चुका है। यूपी की जनता भाजपा सरकार के कारनामों से त्रस्त है। अखिलेश ने कहा, `मुख्यमंत्री झूठे आंकड़ों से जनता को भ्रमित करते हैं जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। अपराधी तत्व और दबंग सत्ता के संरक्षण में बेलगाम हैं। सरेआम हत्याओं और अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।
यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, `बुधवार को जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र परिवहन निगम के अनुबंधित बस के चालक ललई यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी ने सड़क पर ललई यादव की गर्दन पर पैर रखकर दबा दिया। बुलंदशहर में पचौता गांव में आयोजित मेले में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। आजमगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या कर दी गई। सरोजिनीनगर के बिजनौर में महिला के मंगलसूत्र की लूट हो गई। इसी तरह से लखनऊ के कृष्णानगर में इंद्रलोक कॉलोनी निवासी महिला की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। चंदौली में फार्महाउस में सो रहे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।
यूपी में हर दिन हो रहे सैकड़ों अपराध
अखिलेश यादव ने कहा कि अपराधियों में कानून और पुलिस का डर नहीं है। भाजपा सरकार सो रही है। आपराधिक तत्वों और दबंगों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। भाजपा सरकार निष्क्रिय हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में हर दिन सैकड़ों अपराध की घटनाएं हो रही हैं। आम जनता बेबस है। भाजपा सरकार के पास झूठ और झूठे दावों के अलावा कुछ नहीं है। २०२७ में जनता भाजपा की भ्रष्ट और अराजक सरकार को हटा देगी।
जौनपुर में बस चालक की पीट-पीटकर हत्या
बुलंदशहर में मेले में गई युवती से गैंगरेप
आजमगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या
चंदौली में युवक को गोली मारी
बिजनौर में महिला का मंगलसूत्र छीना

अन्य समाचार