मुख्यपृष्ठअपराधक्राइम स्टोरी : ...तुम्हारी वीडियो वायरल हो जाएगी

क्राइम स्टोरी : …तुम्हारी वीडियो वायरल हो जाएगी

एम.एम.एस

४० साल के सक्सेना इस वक्त जैसे जन्नत की सैर कर रहे थे। दिल्ली के एक शानदार होटल के कमरे में वे शाबाद नाम के युवा लड़के से मसाज करा रहे थे। शाबाद दूसरी बार मसाज सर्विस दे रहा था। शाबाद से उनकी मुलाकात नेट सर्फिंग के दौरान हुई थी।
दरअसल, सर्फिंग करते-करते उनकी नजर एक गे वेबसाइट पर अटक गई थी। उन्होंने क्लिक किया तो बहुत सारी तस्वीरें, वीडियो और कांटेक्ट नंबर ब्लिंक होने लगे। उन्होंने अपने फोन से नंबर लगाया। नंबर इंगेज आ रहा था। ५ मिनट बीते होंगे, तभी सामने से एक अलग नंबर से फोन आया। उन्होंने उठा लिया। फोन पर दूसरी ओर शाबाद था। उसने सक्सेना को अपनी बातों से इस कदर प्रभावित किया कि वह शाम को उससे मिलने कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में पहुंच गए।
रेस्टोरेंट में मुलाकात के बाद सक्सेना ने कनॉट प्लेस के होटल में एक रूम बुक किया।
कुछ समय बाद शाबाद अपना मसाज सर्विस दे रहा था। शाबाद ने जिस तरह से सक्सेना की मसाज की थी, वह तरीका सक्सेना को बहुत पसंद आया। सक्सेना बहुत खुश थे। उन्होंने आपस में बहुत सारी बातें की। शाबाद ने उनसे कहा कि वह स्पेशल सर्विस भी दे सकता है, लेकिन आज वह किसी और क्लाइंट के साथ बुक है। सक्सेना रात १० बजे तक शाबाद के साथ रहे और फिर घर लौट गए।
आज दोनों एक बार फिर होटल के कमरे में थे। सक्सेना का दिल मचल रहा था। शाबाद के साथ आज स्पेशल समय गुजारना था। शाबाद ने उनके सारे कपड़े उतार दिए। मसाज शुरू कर दिया। सक्सेना की आंखें बंद थीं। अचानक कमरे की बेल बजी। एक बार नहीं, कई बार। शाबाद ने उनकी तरफ देखा। सक्सेना के चेहरे पर इस व्यवधान से नाराजगी थी। उन्होंने शाबाद को दरवाजा खोलने का इशारा किया। दरवाजा खोलते ही दो युवतियां शाबाद को धकेलते हुए कमरे में घुस गईं और धड़ाम से दरवाजा बंद कर दिया। इससे पहले सक्सेना कुछ समझ पाते एक युवती ने उनके कपड़ों को अपने बैग में डाल दिया। दूसरी युवती अपने मोबाइल वैâमरे से उनकी वीडियो बनाने लगी। सक्सेना कुछ समझ नहीं पाया। उसने शाबाद की तरफ देखा। शाबाद उनसे विनती कर रहा था कि वह वीडियो न बनाएं। एक युवती ने उसे गाली देते हुए कहा कि अगर उसने ज्यादा चिल्लाने की कोशिश की तो दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगी।
सक्सेना का चेहरा फक पड़ गया था। लड़की ने सक्सेना से पांच लाख रुपए की मांग की। सक्सेना ने अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि इतने पैसे उसके पास नहीं हैं अपने पर्स से ५०,००० रुपए निकाल कर दे दिए। अब उस युवती ने शाबाद से कहा कि वह पर्दे का रॉड निकाले और सक्सेना की पिटाई करे। शाबाद सक्सेना को पीटने लगा। सक्सेना ने पिटाई से बचने के लिए उसे अपनी कार की चाबी दी और कहा की कार में उनका ब्रीफकेस पड़ा है, उसे ऊपर ले आए। पलक झपकते शाबाद ब्रीफकेस ले आया। उन्होंने उसमें से २००,००० रुपए निकाल कर उसे दे दिए।
जैसे-तैसे उनसे छुटकारा पाकर सक्सेना घर लौटे। अगली सुबह फिर सक्सेना के मोबाइल पर ३० सेकंड का एक वीडियो दिखाई पड़ा, यह वीडियो शाबाद के मोबाइल से पोस्ट किया गया था। यह उस वीडियो का अंश था, जो एक दिन पहले होटल में बनाया गया था। वीडियो के साथ एक मैसेज था, जिसमें धमकी दी गई थी कि वह ५००,००० रुपए लेकर मयूर विहार के एक मॉल में पहुंच जाए, ऐसा न करने पर उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी जाएगी। अब सक्सेना को इस बात का इल्म हो गया था कि वे एक ऐसे लोगों के चंगुल में फंस गए हैं, जो उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूल कर रहा है। अब उनके पास पुलिस स्टेशन जाने के सिवा कोई चारा नहीं बचा था।

अन्य समाचार