मुख्यपृष्ठग्लैमरक्रिस्टल को मिला प्यार?

क्रिस्टल को मिला प्यार?

क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। साल २०२५ में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ में उनकी शानदार अदाओं ने फैंस को दीवाना बना दिया था। इसके बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि क्रिस्टल डिसूजा रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ के कंटेस्टेंट और बिजनेसमैन एपी को डेट कर रही हैं। वायरल वीडियो में पार्टी के दौरान एपी, क्रिस्टल के गाल पर किस करते नजर आते हैं।

अन्य समाचार