क्यूट परी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बी टाउन और राजनैतिक क्षेत्र में बहुत ही क्यूट कपल हैं। वहीं कल यानी २३ जनवरी को परिणीति को अंधेरी में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट स्वेटर टॉप और शॉर्ट्स वेयर किए थे। मुंबई की सड़कों पर परिणीति अपनी टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती दिखाई दी। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स, ब्लैक शेड्स परिणीति के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। यही नहीं उन्होंने अपने नेल्स पर अपने आउटफिट से मैचिंग वाइट नेल पेंट भी लगाया था। पैपराजी को पोज देने के दौरान उन्होंने हाथ में फोन भी लिया हुआ था। इसे देख कर पैंâस पूछ रहे हैं किसका कॉल आने वाला है। हालांकि, फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  काम की बात करें तो परिणीति को हाल ही में सर्वाइवल थ्रिलर मिशनरानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। परिणीति दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म २०२४ में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अन्य समाचार