मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिडसॉल्ट एविएशन ने भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस जेट के निर्माण के...

डसॉल्ट एविएशन ने भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस जेट के निर्माण के लिए रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी, रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर के साथ की साझेदारी

सामना संवाददाता / मुंबई

डसॉल्ट एविएशन और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर लिमिटेड (RAL) ने आज पेरिस एयर शो में वैश्विक बाजारों के लिए भारत में फाल्कन 2000 बिजनेस एक्जीक्यूटिव जेट्स के निर्माण हेतु एक ऐतिहासिक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। यह साझेदारी भारत की एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डसॉल्ट एविएशन अपने प्रतिष्ठित इतिहास में पहली बार फ्रांस के बाहर फाल्कन 2000 जेट्स का निर्माण करेगा। यह पहल भारत को उच्च स्तरीय बिजनेस जेट निर्माण के लिए एक रणनीतिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।

यह भारतीय एयरोस्पेस और विनिर्माण उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि यह समझौता भारत को अगली पीढ़ी के बिजनेस जेट्स का निर्माण करने वाले विशिष्ट देश – संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, कॅनडा और ब्राज़ील की श्रेणी में शामिल कराता है।

डीआरएएल डसॉल्ट एविएशन के लिए फाल्कन सीरीज़, विशेष रूप से फाल्कन 6X और फाल्कन 8X असेंबली प्रोग्राम्स के लिए फ्रांस के बाहर का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्टता का केंद्र) बनेगा। फाल्कन 2000 जेट्स के लिए अत्याधुनिक फाइनल असेंबली लाइन महाराष्ट्र के नागपुर में स्थापित की जाएगी

अन्य समाचार