मुख्यपृष्ठग्लैमरफिल्म अभिनेता रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल... वाराणसी...

फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल… वाराणसी में एक पार्टी का प्रचार करते हुए नजर आए… एफआईआर कराया दर्ज

उमेश गुप्ता / वाराणसी

एक्ट्रेस काजोल व रश्मिका मंदाना के बाद अब रणवीर सिंह भी डीपफेक वीडियो का शिकार हुए हैं। रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पार्टी का प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। अब अभिनेता की ओर से इस वीडियो पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
दरअसल, रणवीर सिंह पिछले दिनों वाराणसी में एक फैशन शो कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी किया था। इसी दौरान रणवीर सिंह ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए बनारस के विकास के बारे में बात की थी। रणवीर सिंह का यही वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही एक्सपर्ट ने एडिट करके इसे फेक बना दिया, जिसमें एक्टर एक पार्टी का प्रचार करते हुए नजर आने लगे। एक्टर ने यह वीडियो वायरल होते ही इसकी शिकायत पुलिस में कराई है और अपने फैंस को सतर्क रहने को भी कहा। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिए अपने फैंस को कहा है कि डीपफेक से बचो दोस्तों।
बता दें कि रणवीर सिंह से पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और काजोल का भी डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद इस तरह के अपराधों से लोग सतर्क होने लगे हैं।

अन्य समाचार