अरुण कुमार गुप्ता
नरेंद्र मोदी सरकार ने एलान किया है कि अब नीट पेपर लीक को बचाने के लिए एयर फोर्स के जहाज और एयरफोर्स के बुलेट प्रूफ ट्रक से पेपर को ट्रांसपोर्ट किया जाएगा। कितना बड़ा मजाक है। जनता को किस तरह बेवकूफ बनाया जा रहा है। पूरी दुनिया में इतने बड़े-बड़े पेपर होते हैं। कहीं सुना है कि इस किस्म की नौटंकी होती है। मोदी सरकार सिर्फ जनता को दिखाने के लिए यह कर रही है कि देखो हमने कितना बड़ा स्टेप ले लिया, लेकिन करना कुछ नहीं है। सरकार का एजुकेशन सिस्टम और परीक्षा प्रणाली को ठीक करने का कोई इरादा नहीं है। अच्छी नीयत वाली सरकार होती तो देखती कि कहां से पेपर लीक हो रहा है और उसे ठीक करती। एयर फोर्स के जहाज से पेपर ट्रांसपोर्ट करेंगे, जाहिर तौर पर यह सिस्टम को बचाने की कोशिश है। पेपर लीक जारी रहेगी। हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था को शिक्षा माफियाओं ने जकड़ रखा है। आपने वेदांत नाम के १२वीं के छात्र का नाम सुना होगा। उसके नंबर काम आए थे, तो उसने फिजिक्स के पेपर निकलवाए। पता चला कि उसका पेपर किसी और से बदल दिया गया है। इसके बाद वेदांत ने ट्विटर पर डाल दिया कि हमारा पेपर बदल दिया गया है। इसके बाद सरकार की सारी ट्रोल आर्मी वेदांत के पीछे पड़ गई। यहां तक उसे एंटी नेशनल बताने लगी। क्या होगा इस देश का अब यह आपको सोचना है।
देश का पूरा सिस्टम ध्वस्त!
इस समय देश का पूरा सिस्टम ध्वस्त हो गया है। ऐसा नहीं है कि कोई भी सिस्टम ढंग से कम कर रहा हो। नेट पेपर लीक का मामला तो आप जानते होंगे। उसके बाद सीबीएसई और अब एसएस-जीडी में भी वही कर डाला। सीयुईटी-यूजी की परीक्षा में केंद्र पर तीन गुना ज्यादा बच्चे बुला लिए। पहले कहा गया कि पेपर ९ बजे शुरू होगा, फिर १ बजे, इसके बाद बोले की ४ शुरू होगा। क्या होगा इस देश का। हमीरपुर में बेतवा नदी पर जो पुल बना गिर गया। काम दिया गया था एसपी सिंगला नाम की कंपनी को। इसी कंपनी को भागलपुर के सुल्तानगंज में पुल बनाने का काम दिया गया था और वह पुल २०२२ से २४ के बीच तीन बार गिरा। इसके बावजूद इसी कंपनी को हमीरपुर में पुल बनाने का ठेका दिया गया और वह भी गिर गया। इसमें दबकर छह लोग मर गए। एक माह पहले गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। अडानी के नेतृत्व में बनाए गए इस एक्सप्रेसवे में दरारें आ गर्इं। यूपी के महाराजगंज में किसानों को आधार कार्ड देखकर डीजल दिया जा रहा है। वह भी केवल ५ लीटर। चारबाग रेलवे स्टेशन का टिनशेड गिर गया। दो लोग घायल हो गए। यहां सवाल यह है कि १२ साल पहले नरेंद्र मोदी को देश के लोगों ने भर-भरकर वोट दिया था। यदि मोदी जी चाहते तो देश को विश्व का नंबर वन बना देते, लेकिन आज स्थिति ऐसी है कि सरकार का कोई सिस्टम सही से काम नहीं कर रहा है। जनता भगवान भरोसे है।
