रीवा अरोरा ने हाल ही में एक डिलिवरी एजेंट के खराब व्यवहार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री के मुताबिक, उन्होंने २६ अप्रैल को ब्लिंकिट से कुछ सामान ऑर्डर किया था, लेकिन डिलिवरी एजेंट ने उनके परिवार के साथ बदसलूकी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। रीवा ने बताया कि शुरुआत से ही एजेंट का रवैया गलत था और उनकी मां द्वारा मामला शांत कराने की कोशिश के बावजूद स्थिति बिगड़ती चली गई। बाद में उनकी बहन की भी उस एजेंट से लिफ्ट में मुलाकात हुई, जहां उसने फिर से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। मामला इतना बढ़ गया कि परिवार को मदद के लिए मुंबई पुलिस बुलानी पड़ी।
