मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतितहसीलदार मयंक मिश्र के साथ प्रशासनिक कार्यों पर विस्तृत चर्चा

तहसीलदार मयंक मिश्र के साथ प्रशासनिक कार्यों पर विस्तृत चर्चा

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जिले की जयसिंहपुर तहसील में मुंबई के समाजसेवी शिक्षक बालगोविंद तिवारी ने तहसीलदार मयंक मिश्र से उनके कार्यालय में शाल एवं श्रीफल भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान तिवारी ने तहसील से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर मिश्र से विस्तृत चर्चा की। तहसीलदार मयंक मिश्र ने भी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उनकी प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
दोनों के बीच क्षेत्र की बेहतरी और जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। यह भेंट स्थानीय प्रशासन और सामाजिक नेतृत्व के बीच समन्वय एवं सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण रही।

अन्य समाचार

अल्फाज

ख्याल!