मुख्यपृष्ठग्लैमरभड़क गई देवोलीना!

भड़क गई देवोलीना!

`साथ निभाना साथिया’ फेम देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी बातों को खुलकर सामने रखती हैं। सामाजिक, राजनीतिक हो या इंटरनेशनल विवाद, वो हर मुद्दे पर मुखर होकर बोलती हैं। पूरे विश्व में ईरान-इजरायल वॉर और अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर बहस हो रही है। इस पर देवोलीना ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखकर उन लोगों को आड़े हाथों लिया है जो इंडिया में रहकर दूसरे मुल्क की तरफदारी कर रहे हैं। खामेनेई की मौत पर रो रहे हैं। वो लिखती हैं- तुम लोग कहते हो कि इस देश (भारत) से तुम्हारा कोई नाता नहीं है। हमारे सैनिकों को लेकर तुम फख्र महसूस नहीं करते हो, जब वो शहीद होते हैं तो तुम्हें दुख नहीं होता। तुम आतंकी हमलों को `साजिश’ का नाम देते हो। `ऑपरेशन’ को ड्रामा कहकर खारिज करते हो। पीड़ितों को `प्रॉपेगेंडा’ बताते हो। लेकिन देश के खिलाफ खड़े होने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। तुम दुश्मनों के लिए रोते हो, नफरत की वकालत करते हो। तुम्हें बचाने के लिए जो भी बलिदान हुए उस पर सवाल उठाते हो- जबकि उस आजादी को जरूर एंजॉय करते हो, जो किसी के बलिदान से तुम्हें मिली है।

अन्य समाचार