मुख्यपृष्ठखेलधोनी की चोट ने सीएसके की बढ़ाई टेंशन

धोनी की चोट ने सीएसके की बढ़ाई टेंशन

एमएस धोनी के फैंस के लिए इंतजार अब और लंबा होने वाला है। धोनी पिंडली में चोट के कारण आईपीएल २०२६ में अब तक एक भी मैच में नहीं खेल सके हैं। अब उनकी चोट को लेकर एक और अपडेट सामने आया है। मंगलवार को दिल्ली वैâपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में धोनी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वे अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। धोनी के फैंस के लिए ये बड़ा झटका है, क्योंकि उनकी वापसी को लेकर प्रशंसक इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, धोनी दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं की है। इससे तस्वीर साफ होती दिख रही है कि वे डीसी के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

अन्य समाचार