मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसुल्तानपुर में निकली धोपाप पर्यावरण यात्रा

सुल्तानपुर में निकली धोपाप पर्यावरण यात्रा

विक्रम सिंह / सुल्तानपु

पर्यावरण जागरूकता के लिए सुल्तानपुर के धोपाप में हरित जीवन पर्यावरण यात्रा निकाली गई। मुंबई से अयोध्या तक इस यात्रा को ले जाने का प्रयास चल ही रहा था कि इस बार 5 जून को सुखद संयोग रहा। पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा एक ही तिथि को मनाए गए। धोपाप के निकट बुधना देवी मंदिर के पास स्थानीय प्रकृतिप्रेमी गणमान्य लोगों की उपस्थिति में इसके समापन की घोषणा की गई। पर्यावरण को समर्पित हरित जीवन समूह की इस पर्यावरण यात्रा से बड़े पैमाने पर स्थानीय लोग जुड़े। पर्यावरण को बचाए रखने एवं नदी के तट पर प्लास्टिक न फेंकने एवं कूड़ा करकट न डालने की प्रतिज्ञा की। लंभुआ के बीजेपी नेता अवनीश कुमार सिंह गुड्डू ने इस यात्रा की प्रशंसा की। कहा कि ऐसी यात्राएं सदैव चलती रहे यही मेरी ईश्वर से कामना है।
आयोजक हरित जीवन यूपी प्रमुख मुमताज अली ने बताया कि धोपाप घाट पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी जियाउल हक, अध्यापक राखी सिंह, संजय यादव, इजहार अहमद, राजेश यादव, शैलेंद्र दुबे नौशाद अली, मानसिंह, कुर्बान जीशान , रामलौट यादव, संजय निषाद, शहबाज, प्रदीप निषाद मौजूद रहेl

अन्य समाचार