मुख्यपृष्ठधर्म विशेषतानाशाह किम जोंग उन ने दागीं १० मिसाइलें ... शुरू होगी एक...

तानाशाह किम जोंग उन ने दागीं १० मिसाइलें … शुरू होगी एक और जंग!

पूरी दुनिया में मचा हड़कंप

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को चीन और रूस का करीबी माना जाता है, जबकि साउथ कोरिया लंबे समय से अमेरिका का सहयोगी है। इसी कारण वहां अमेरिकी सैन्‍य बेस भी है। किम जोंग उन द्वारा ऐसे समय में मिसाइल दागीं गई हैं, जब अमेरिका ने साउथ कोरिया से अपने कुछ `थाड’ मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को हटा लिया है। ऐसे में नॉर्थ कोरिया की इस कार्रवाई से साउथ कोरिया की परेशानी बढ़ गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ कोरिया ने समुद्र की तरफ मिसाइल दागी है नॉर्थ कोरिया अक्सर ही समुद्र में मिसाइल परीक्षण करता है। हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है, जब किम जोंग उन के देश की तरफ से ये हरकत की गई है। इस बार की टाइमिंग काफी अहम है। मिडिल ईस्ट में पहले से ही हालात बहुत खराब हैं। अमेरिका और इजरायल संयुक्‍त रूप से ईरान पर हमले कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइल दागने के कारण एशिया के एक और जोन में हालात तनावपूर्ण होने की आशंका बढ़ गई है। जापान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने शनिवार को संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है। निक्‍केई एशिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर जाकर गिरी। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

साउथ कोरिया में अफरा-तफरी
साउथ कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में बताया कि ये मिसाइलें राजधानी प्योंगयांग के पास के एक इलाके से दोपहर करीब १:२० बजे देश के पूर्वी तट से सटे समुंद्र की ओर दागी गईं। इससे पहले उत्तर कोरिया ने २७ जनवरी को जापान सागर की ओर २ बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं, जिनके बारे में भी आकलन किया गया था कि वे जापान के ईईजेड के बाहर गिरी थीं।

अन्य समाचार