मुख्यपृष्ठनए समाचारफिल्मी शेर ने बदला सियासी सीन या भाजपा का दांव!

फिल्मी शेर ने बदला सियासी सीन या भाजपा का दांव!

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
तमिलनाडु की राजनीति में सिनेमा और सत्ता की पटकथा एक साथ बदलती दिखी। २३४ सीटों वाली विधानसभा में थलपति विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम यानी टीवीके १०० सीटों के पार जाती दिखी और यही आंकड़ा इस चुनाव को ऐतिहासिक बना गया। इसे लेकर राजनीतिक हल्कों में चर्चा है कि क्या यह एक फिल्मी शेर का कमाल है या फिर भाजपा का कोई दांव। कहते हैं, जहां भाजपा नहीं जीत सकती वहां वह विपक्ष को भी जीतने नहीं देती। इसी का नतीजा टीवीके के मजबूत प्रदर्शन और बहुमत के करीब पहुंचने की तस्वीर के रूप में दर्ज हुआ हो सकता है। महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि विजय ने यह करिश्मा बिना बड़े गठबंधन के किया। एक ओर डीएमके का मजबूत वैâडर, दूसरी ओर एआईएडीएमके की जमीनी पकड़, दोनों के बीच टीवीके ने तीसरे विकल्प को जनलहर में बदल दिया। यह ठीक वैसा ही क्षण माना जा रहा है, जैसा कभी एमजी रामचंद्रन ने परदे से राजनीति में उतरकर रचा था। तमिलनाडु के साथ पुडुचेरी में आईएनआरसी-नीत एनडीए सत्ता बचाने में कामयाब रही, असम में भाजपा-नीत एनडीए तीसरी बार वापसी कर रही है और केरल में यूडीएफ की वापसी के संकेत साफ हैं।

अन्य समाचार