मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिदिनेशप्रताप सिंह का सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न

दिनेशप्रताप सिंह का सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न

मुंबई: मुलुंड (पश्चिम) स्थित शिल्पा रेजीडेंसी के सभागृह में शिक्षा विभाग में 35 वर्षों की सेवा के पश्चात प्रधानाध्यापक दिनेशप्रताप पारसनाथ सिंह के सेवानिवृत्ति समारोह में उनका एवं उनकी जीवन संगिनी रीता सिंह का शाल, श्रीफल, पुष्प गुच्छ और भेंट वस्तु देकर सत्कार किया गया। समारोह की अध्यक्षता शेठ सुरेश डी.शाह एवं संचालन विजय पंडित ने किया। समारोह में अतिथियों के रूप में ट्रस्ट के सेक्रेटरी सुभाष चंद्र शाह, उपाध्यक्ष जितेंद्र भाई शाह, मनपा स्कूलों के पूर्व अधीक्षक रामचंद्र आर पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली, महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष आर.यू. सिंह, भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक राधेश्याम सिंह, अंजनी कुमार सिंह, डी.सी.उपाध्याय, मुरलीधर तिवारी, पुष्पा पांडे, डी.आर.सिंह, रमेश सिंह, डॉ रमेश सिंह, उप प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह , दयाशंकर सिंह,अमर देव सिंह, स्वामी नाथ मिश्रा, जे.पी.सिंह, विश्व विजय सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

गौरतलब हो कि प्रधानाध्यापक दिनेशप्रताप सिंह के तीनों पुत्रों विवेक सिंह, विपिन सिंह, विपुल सिंह एवं पुत्र वधुओं में शालिनी सिंह, महिमा सिंह, स्मिता सिंह ने सभी गणमान्यों का स्वागत एवं तत्पश्चात प्रीति भोज करवाया और सभी ने आगुंतकों के प्रति आभार सहित कृतज्ञता व्यक्त किया।

अन्य समाचार