मुख्यपृष्ठनए समाचारगाजियाबाद के बंद कमरे में चल रहा था `गंदा खेल' ... विदेशी...

गाजियाबाद के बंद कमरे में चल रहा था `गंदा खेल’ … विदेशी वेबसाइट पर देसी `सेक्स’ वीडियोज!

रु. २५ हजार महीने वेतन पर काम कर रही थीं लड़कियां

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक होटल में किराए पर कमरा लेकर ऑनलाइन सेक्स वीडियो बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने दो लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए सभी लोग एक ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए देश और विदेश में लाइव अश्लील वीडियो दिखाते थे। इसके लिए ये लोग हर घंटे के हिसाब से अपने ग्राहकों से पैसा चार्ज किया करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल मास्क और सेक्स टॉय बरामद किए हैं। इस गैंग का लीडर अभी फरार है। गाजियाबाद में एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में साइबर क्राइम पुलिस को एक होटल में कॉल सेंटर चलने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर जब पुलिस ने रेड करी तो पुलिस खुद हैरान रह गई। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बजरिया के महादेव होटल में यह रेड की गई थी।

टोकन दो, न्यूड वीडियो देखो!
पुलिस का कहना है कि वेबसाइट पर टोकन लेने पर ही वीडियो देखने की सुविधा है। एक टोकन १२ रुपए के बराबर होता है। वीडियो के लिए टोकन निर्धारित किए जाते हैं। टोकन खरीदने पर वीडियो स्ट्रीम किया जाता है। फिलहाल, पुलिस मास्टरमाइंड समेत तीन की तलाश कर रही है।

अन्य समाचार