रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
सद्गुरु सामलनाथ महाराज एवं बालयोगी सदानंद महाराज के आशीर्वाद से महाराष्ट्र के आदिवासी गांवों में रहने वाले 1000 परिवारों को जीवनोपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। यह कार्य बोरीवली की सामाजिक संस्था मैत्री फाउंडेशन द्वारा किया गया।
मोखाडा तहसील के पांगरी-1, पांगरी-2, जामदापाड़ा, चास, ठाकुरपाड़ा, चिकणपाड़ा तथा जव्हार तहसील के अलवाचापाड़ा, संजणपाड़ा, धारणहट्टी, नंदनमाल, तरालपाड़ा और तल्याचापाड़ा सहित विभिन्न गांवों में रहने वाले 1000 परिवारों को जीवनोपयोगी सामग्री वितरित की गई।
मैत्री फाउंडेशन के ट्रस्टी वेदांत त्रिवेदी एवं मुकेशभाई त्रिवेदी द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री में चावल, आटा, दाल, मसाले, हल्दी, नमक, साबुन, छतरी, रेनकोट, बिस्किट आदि शामिल थे। यह सामग्री जरूरतमंद आदिवासी परिवारों को वितरित की गई।
इस अवसर पर शिव छत्रपति समाज सेवा मंडल के संस्थापक पुरुषोत्तम पाटिल, मंडल अध्यक्ष किरण म्हात्रे, धर्माजी म्हात्रे, प्रताप भोईर, पियूष पटेल, माली सर तथा आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।
