मुख्यपृष्ठसमाचारडीजे साउंड से दहल गया ने मुर्गे-मुर्गियों का दिल ...पोल्ट्री फार्म की...

डीजे साउंड से दहल गया ने मुर्गे-मुर्गियों का दिल …पोल्ट्री फार्म की डेढ़ सौ मुर्गियों की मौत

 

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

यूपी के सुल्तानपुर जिले में डीजे के प्रलयंकारी साउंड ने इंसान ही नहीं जीव जंतुओं का भी दिल दहला दिया। जिसके चलते एक पोल्ट्री फार्म के डेढ़ सौ मुर्गे-मुर्गियों की जान चली गई। प्रकरण को लेकर पोल्ट्री फार्म संचालक की तहरीर पर बल्दीराय थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।घटनाक्रम के मुताबिक, कुड़वार थानांतर्गत दरियापुर गांव निवासी बब्बन विश्वकर्मा के घर बेटी की शादी थी, पूरे रामभद्र पुरवा से बारात आई थी। बारात में शामिल डीजे ने प्रलयंकारी शोर मचाया। लोग दहल उठे। जब डीजे गांव के पास पोल्ट्री फार्म के सामने से गुजरा, तो डीजे की तेज आवाज से इस फॉर्म की करीब डेढ़ सौ मुर्गियों की मौत हो गई। संचालक ने बल्दीराय थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच उपनिरीक्षक एमडी ताहुर खान को सौंपी गई है। पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या डीजे निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक शोर कर रहा था. इधर इस मामले में विशेषज्ञों का मानना है कि तेज ध्वनि तरंगों के कारण पक्षियों और जानवरों में दिल का दौरा पड़ने की संभावना रहती है।

अन्य समाचार